Advertisement

बांध पंचायत सचिवालय में वीबीजीरामजी योजनाओं के चयन को लेकर विशेष ग्रामसभा

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में गोमिया प्रखंड के बांध पंचायत सचिवालय में 19 सितंबर को वीबीजीरामजी योजनाओं के चयन को लेकर विशेष ग्रामसभा का आयोजन किया गया। अध्यक्षता पंचायत की मुखिया मुरली देवी ने की।

जानकारी देते हुए बांध पंचायत के मुखिया पुत्र सह समाजसेवी बबलू कुमार यादव ने बताया कि वीबीजीरामजी योजनाओं के चयन को लेकर विशेष ग्रामसभा के चयन हेतु विशेष ग्राम सभा में पंचायत के विभिन्न गांव, टोला, मोहल्ला से प्राथमिकता के अनुसार योजनाओं का चयन किया गया।

कहा कि आयोजित विशेष ग्रामसभा में पंचायत सचिव मोहसिना प्रवीण, रोजगार सेवक मोइद्दीन अंसारी, वार्ड सदस्य ज्योति सिंह, यशोदा देवी, अनिता देवी, पंचायत सहायक अजय यादव, वीएलई विश्वम्भर रविदास, रामनाथ यादव, अनिल यादव, जलसहिया नैना देवी, महिला स्वयं सहायता समूह जेएसएलपीएस की महिला अंजना देवी, सुधा देवी, शांति देवी, सद्दाम अंसारी, किरण देवी, कौशल्या देवी सहित दर्जनों ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *