रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के तहत 12 सितंबर को दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) बोकारो में सीबीएसई पटना उत्कृष्टता केंद्र के तत्वावधान में पर्यावरणीय शिक्षा एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण विषय पर एकदिवसीय क्षमता-निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विद्यालय के दर्जनों शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया।
कार्यशाला में रिसोर्स पर्सन के रूप में डीएवी इस्पात पब्लिक स्कूल सेक्टर-2सी की प्राचार्या अनुराधा सिंह और एमजीएम हायर सेकेंडरी स्कूल की वरिष्ठ शिक्षिका कंचन सिंह उपस्थित रहीं। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को वर्तमान समय की सबसे बड़ी जरूरत बताते हुए व्यापक जन-जागरूकता पर जोर दिया।
कार्यशाला में पर्यावरण, पारिस्थितिकी तंत्र, जैव-विविधता, जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण, एक्यूआई, ग्लोबल वार्मिंग, ग्रीनहाउस प्रभाव, ओजोन क्षरण, कार्बन फुटप्रिंट और सस्टेनेबिलिटी जैसे विषयों पर चर्चा की गयी। प्रश्नोत्तरी, गतिविधियों और अंतःक्रिया सत्र से शिक्षकों को जोड़ा गया।
इस अवसर पर डीपीएस के प्राचार्य डॉ ए.एस. गंगवार ने कहा कि शिक्षकों के माध्यम से विद्यार्थियों में पर्यावरणीय चेतना विकसित करना जरूरी है। उन्होंने विद्यालय के गो ग्रीन इनिशिएटिव का भी उल्लेख किया।
![]()













Leave a Reply