प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के दो दर्जन स्थलों पर कलश स्थापन के साथ 11 अक्टूबर को शारदीय नवरात्रा प्रारंभ हो गया। नवरात्रा के प्रथम दिवस पूजा पंडालो में मां की प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की पूजा की गयी।
जानकारी के अनुसार पेटरवार प्रखंड के खास पेटरवार में पांच स्थलों पर प्रतिमा स्थापित कर मां दुर्गा की पूजा सहित प्रखंड के हद में अंगवाली के मंडपवारी चौक स्थित पौराणिक श्रीदुर्गा मंदिर में कलश स्थापना के साथ शारदीय नवरात्र विधिवत प्रारंभ की गयी।यहां आचार्य संतोष चटर्जी ने पूजा वेदी पर अनुज संजय चटर्जी तथा विजय चटर्जी के साथ मां की प्रथम स्वरूप माता शैलपुत्री की पूजा-अर्चना तथा प्रथम दिन की दुर्गा सप्तशती पाठ सम्पन्न की।
मौके पर पूजा कमिटी के अध्यक्ष देवब्रत जायसवाल, दशरथ मिश्रा, मुन्ना जायसवाल, आनंद चटर्जी, शौनक, शंकर आदि उपस्थित थे। संध्या बेला में आयोजित आरती में काफी संख्या में आसपास के श्रद्धालु जुटे। प्रखंड के सदमा, उत्तासारा, चांदो, खेतको, चलकरी, पतकी आदि पंचायत में भी कलश स्थापना के साथ मां दुर्गा पूजा प्रारंभ हो गया है।
![]()













Leave a Reply