Advertisement

पूर्वांचल माटी महोत्सव को ले पटना पहुंचे युपी के पूर्व सीएम जगदंबिका पाल

सोनपुर पहुंचने पर युपी के पूर्व सीएम का भव्य स्वागत

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा डुमरियागंज के सांसद जगदंबिका पाल 19 सितंबर को बिहार की राजधानी पटना पहुंचे। वे पटना में आयोजित पूर्वांचल का खाना, गाना, मिलना-मिलाना, माटी सम्मान संवाद यानी पूर्वांचल माटी-9 महोत्सव में शामिल होने आए हैं। इस महोत्सव में बिहार और उत्तर प्रदेश की साझा संस्कृति, खान-पान, लोकगीत और सामाजिक जुड़ाव को केंद्र में रखा गया है।

बताया जाता है कि पटना जाने के क्रम में युपी के पूर्व सीएम जगदंबिका पाल वैशाली एक्सप्रेस से सारण जिला के हद में सोनपुर पहुंचे। यहां उन्होंने डॉ अवधेश कुमार राय के आवास पर जलपान किया। इस दौरान उन्होंने परिवार के सभी सदस्यों से स्नेहपूर्वक मुलाकात कर आशीर्वाद दिया और स्थानीय रहिवासियों तथा मीडिया से भी बातचीत की।

जानकारी देते हुए सोनपुर रहिवासी डॉ अवधेश कुमार राय ने बताया कि मीडिया से चर्चा के दौरान पूर्व सीएम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और सेवा कार्यों का उल्लेख किया। इधर, पटना में आयोजित होने वाले पूर्वांचल महोत्सव को लेकर सियासी चर्चा भी तेज हो गई है। आयोजकों की ओर से कार्यक्रम का मुख्य फोकस संस्कृति, खान-पान, लोक कला और सामाजिक संवाद बताया जा रहा है, लेकिन राजनीतिक हलकों में इसे बिहार और पूर्वांचल के बीच सांस्कृतिक जुड़ाव के साथ राजनीतिक संवाद बढ़ाने की कवायद के तौर पर भी देखा जा रहा है।

सोनपुर में इस अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश सह मंत्री यशवंत, भाजपा नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह बबलू, नगर मंत्री संजीव कुमार सिंह, प्रो. डॉ अशोक कुमार राय, अखिलेश कुमार, गौतम कुमार, विपिन कुमार सिंह, अश्विन कुमार, अरुण कुमार, ऋषिदेव राय, रमाकांत राय, विमल राय, प्रदीप शर्मा, उपेन्द्र चौहान, सामाजिक मोर्चा अध्यक्ष सहित दर्जनों ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे। प्रसाद ग्रहण के बाद पूर्व सीएम पटना के लिए रवाना हो गए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *