Advertisement

पीएम के आगमन की तैयारी पूरी, सोनपुर से 50 बसों से रवाना होंगे एनडीए कार्यकर्ता

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी 21 नवंबर को बिहार दौरे को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस सिलसिले में 18 नवंबर को सारण जिला के हद में विधायक कार्यालय सोनपुर में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सोनपुर भाजपा नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह बबलू ने, जबकि संचालन जिला मंत्री राजीव सिंह ने किया।

बताया जाता है कि विधायक कार्यालय में आयोजित बैठक में एनडीए कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निर्णय के अनुसार, जिला के हद में सोनपुर विधानसभा क्षेत्र से 50 बसों एवं सैकड़ों वाहनों के साथ एनडीए कार्यकर्ता 21 नवंबर को सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री के आगमन पर निकटवर्ती वैशाली जिला के हद में राजापाकर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। बैठक के अंत में जदयू के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष चंदेश्वर भारती ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

मौके पर सोनपुर विधायक विनय कुमार सिंह, प्रदेश भाजपा महामंत्री सरोज रंजन पटेल, जदयू प्रदेश महासचिव रामबाबू कुशवाहा, जदयू सोनपुर प्रखंड प्रभारी सत्यप्रकाश यादव, जदयू के प्रदेश स्तर के नेता शंकर मालाकार एवं आनंद किशोर सिंह, जिला भाजपा उपाध्यक्ष कृष्णा राम, जदयू प्रखंड अध्यक्ष कामेश्वर महतो, भाजपा दक्षिणी मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा, आदित्य कुमार छोटू, ऋषि कुमार, सुनील गुप्ता, विधानसभा कार्यक्रम प्रभारी श्रीनिवास सिंह, अरुण कुमार सिंह, राजेश पटेल, नरेश सिंह, शशिभूषण कुमार सिंह, बीडीसी राकेश कुमार, गायक सीटू सरकार, महिला नेत्री राणा विमल सिंह, पवन सिंह गगन, उमाशंकर सिंह, राकेश कुमार दांगी सहित दर्जनों एनडीए कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *