Advertisement

धनतेरस पर स्वर्णालिका ज्वेलर्स में सजा स्वर्ण दीपोत्सव, 15 तक मिलेगी बंपर छूट

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। धनतेरस एवं दीपावली के अवसर पर बोकारो के सेक्टर चार सीटी सेंटर स्थित स्वर्णालिका ज्वेलर्स एंड साड़ीज में बीते एक नवंबर को विशेष त्योहारी उत्सव स्वर्ण दीपोत्सव का शुभारंभ किया गया। यह ऑफर 15 नवंबर तक चलेगा। उत्सव के तहत ग्राहकों को सोने, हीरे और चांदी के आभूषणों की खरीदारी पर आकर्षक छूट दी जा रही है।

बताया जाता है कि प्रतिष्ठान में प्लेन गोल्ड ज्वेलरी पर मेकिंग चार्ज 4.99 प्रतिशत से शुरू है। वहीं, दो लाख रुपये से अधिक की डायमंड ज्वेलरी खरीदने पर गोल्ड रेट में 2100 रुपये प्रति 10 ग्राम की छूट मिलेगी। डायमंड ज्वेलरी की वैल्यू और मेकिंग चार्ज पर भी 25 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। वहीं चांदी के आभूषणों के मेकिंग चार्ज पर भी 25 प्रतिशत की छूट है।

संचालक संजय रस्तोगी एवं शिखर रस्तोगी ने 2 नवंबर को बताया कि ग्राहकों के लिए लाइटवेट, डेली वियर, ब्राइडल और वेडिंग कलेक्शन के आकर्षक डिजाइन उपलब्ध हैं। ग्राहक आगामी शादी-विवाह के लिए प्री-बुकिंग कर पसंदीदा गोल्ड रेट भी बुक करा सकते हैं। ज्ञात हो कि वर्ष 1990 से ग्राहकों का विश्वास अर्जित कर रहा प्रतिष्ठान इस बार भी बेहतर खरीदारी का अवसर दे रहा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *