ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट में बीते 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा पूरे धूमधाम और आस्था के साथ मनाई गई। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में तथा अपने-अपने घरों व कार्यस्थलों पर मशीनों एवं वाहनों की पूजा-अर्चना की।
इस अवसर पर क्षेत्र के वाहन चालकों एवं कारीगरों ने अपने औजारों और गाड़ियों की साफ-सफाई कर विधिवत पूजा की और सुख-समृद्धि की कामना की। पूरे दिन पूजा को लेकर बाजार में उत्साह का माहौल बना रहा।
इस बारे में पुजारी राजीव पांडेय ने 18 सितंबर को भेंट में बताया कि भगवान विश्वकर्मा को सृष्टि का प्रथम शिल्पकार और वास्तुकार माना जाता है। उन्होंने ही देवी-देवताओं के महलों, अस्त्र-शस्त्रों और नगरों का निर्माण किया था, इस कारण उन्हें देवशिल्पी भी कहा जाता है। मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से पूजा करने से कारीगरी में वृद्धि होती है और कार्य में सफलता मिलती है।
![]()













Leave a Reply