Advertisement

तेनुघाट दुर्गा मंडप से भव्य कलश यात्रा दामोदर नदी में पूजा-अर्चना कर मंडप में स्थापित

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर 11 अक्टूबर को बोकारो जिला के हद में तेनुघाट एफ टाइप, छाता चौक, न्यू मार्केट, तेनुघाट 2 नं दुर्गपूजा समिति द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई।

इस अवसर पर आयोजित कलश यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु भगवा ध्वज और माता के जयकारे के साथ शामिल हुए। छोटे-छोटे बच्चों ने पीले वस्त्र धारण कर हाथों में भगवा झंडा लेकर यात्रा की शोभा बढ़ाई। मौके पर आचार्य बलदेव मिश्रा, शाशि मिश्रा, सीतराम पांडेय, सुरेन्द्र पांडेय एवं अन्य पंडित-पुरोहितों के देख रेख में कलश यात्रा दुर्गा मंडप से निकलकर दामोदर नदी तट पहुंची। नदी तट पर पुरोहित द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई गई, जिसके बाद कलश में जल भरकर मंडप लाया गया। इसके साथ ही दुर्गा पूजा महोत्सव का विधिवत शुभारंभ हो गया।

इस मौके पर समिति के अध्यक्ष सुजय आनांंद, कुंदन झा, दीपक ठाकुर, आनंद श्रीवास्तव, दीपक गुप्ता, रंधीर सिंह, उदय सिंह, शालिग्राम प्रसाद, राजेंद्र शर्मा, दीपेंद्र श्रीवास्तव, आरुणि प्रकाश श्रीवास्तव, प्रशांत पाल, वासुदेव यादव, राहुल श्रीवास्तव, शिव शंकर यादव सहित सैकड़ो श्रद्धालु एवं बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे उपस्थित थे। शारदीय नवरात्र को लेकर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *