प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में जरीडीह थाना क्षेत्र के तुपकाडीह में 30 सितंबर की दोपहर सिनेमा हॉल के समीप तेज रफ्तार कोयला लदे ट्रक ने वेल्डिंग मिस्त्री 40 वर्षीय हिदायतुल्लाह अंसारी को कुचल दिया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
बताया जाता है कि घटना के बाद स्थानीय रहिवासियों ने आनन-फानन में घायल मिस्त्री को बोकारो जेनरल अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इधर उक्त हादसे की सूचना मिलते ही आक्रोशित ग्रामीणों ने जैनामोड़-फुसरो मुख्य मार्ग को जाम कर दिया।
बताया जाता है कि घटना की सूचना पर जरीडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित भीड़ को समझाने का प्रयास किया। बताया गया कि हिदायतुल्लाह नमाज पढ़ने के बाद अपने घर लौट रहा था, तभी यह हादसा हुआ। ग्रामीणों के अनुसार, ट्रक चालक हादसे के बाद वाहन लेकर भागने लगा। दो युवकों ने बाइक से पीछा कर ट्रक को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने बताया कि उस समय ट्रक को खलासी चला रहा था, जिसे पकड़ लिया गया, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। सड़क जाम के कारण भारी वाहनों के साथ स्कूल बसें तथा बिहार-बंगाल आने-जाने वाली बसें घंटों फंसी रही।
![]()













Leave a Reply