Advertisement

डीपीएस बोकारो की दृश्यकला प्रतियोगिता में 250 से अधिक विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

चित्रकारी, फेस पेंटिंग, रंगोली व् क्ले मॉडलिंग से शांति, पर्यावरण व् नशामुक्ति का संदेश

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) बोकारो में 9 अक्टूबर को आयोजित अंतर-सदन दृश्यकला प्रतियोगिता में 250 से अधिक विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

जानकारी के अनुसार विद्यालय के सभी छह सदनों के कक्षा छह से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने विभिन्न कलात्मक गतिविधियों के माध्यम से सामाजिक सरोकारों और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। प्रतियोगिता में ऑन द स्पॉट पेंटिंग, पोस्टर मेकिंग, फेस पेंटिंग, रंगोली, क्ले मॉडलिंग और कैलीग्राफी जैसी स्पर्धाएं आयोजित की गईं।

विद्यार्थियों ने पृथ्वी संरक्षण, प्रकृति विनाश, नशामुक्ति, विश्व शांति, सर्वधर्म समभाव, भारतीय संस्कृति और जलीय जीवों के संरक्षण जैसे विषयों पर आकर्षक कलाकृतियां बनाईं।
इस अवसर पर विद्यालय के जूनियर छात्रों ने प्रकृति और मानवता के संबंध को चित्रों में दर्शाया, जबकि सीनियर विद्यार्थियों ने पृथ्वी बचाने और धर्म के माध्यम से प्रेम व शांति का संदेश दिया। रंगोली में विद्यालय की 40 वर्षों की यात्रा और भारत की सांस्कृतिक विविधता को भी खूबसूरती से उकेरा गया।

विद्यालय के प्राचार्य डॉ ए. एस. गंगवार ने विद्यार्थियों की कलात्मक प्रतिभा और सामाजिक संवेदनशीलता की सराहना की। उन्होंने कहा कि बच्चों की रचनात्मक सोच सुरक्षित, शांतिपूर्ण और समृद्ध भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। कहा गया कि उक्त प्रतियोगिता के परिणाम बाद में घोषित किए जाएंगे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *