प्रहरी संवाददाता/बेरमो (बोकारो)। आयकर विभाग, टीडीएस वार्ड बोकारो की ओर से 30 सितंबर को डीएवी विद्यालयों के अधिकारियों एवं एकाउंट्स डिपार्टमेंट के कर्मियों के लिए नया आयकर अधिनियम (न्यू इनकम टैक्स एक्ट)-2025 के अंतर्गत टीडीएस एवं टीसीएस के प्रावधानों पर एक जागरूकता सह प्रशिक्षण सेमिनार का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम में बोकारो के सेक्टर चार डीएवी प्रिंसिपल एस. के. मिश्रा की उपस्थिति में आयोजित किया गया। इसमें चार डीएवी विद्यालयों के एकाउंट्स डिपार्टमेंट के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सेमिनार का उद्देश्य विद्यालयों में टीडीएस एवं टीसीएस से संबंधित प्रावधानों की व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना तथा डिडक्शन, डिपाजिट, रिटर्न फाईलिंग , सर्टिफिकेटस एवं विभिन्न कम्पलायंस रिक्वायमेंटस के संबंध में जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम के दौरान न्यू इनकम टैक्स एक्ट के अंतर्गत इसके प्रोवाइजन्स को प्रैक्टिकल एक्जापल के माध्यम से समझाया गया तथा सामान्य कम्पलायंस इश्यूज एवं उनसे बचने के उपायों पर भी चर्चा की गई।
कार्यक्रम में इनकम टैक्स ऑफिसर्स दीपक कुमार, रुपेश कुमार, इनकम टैक्स इंस्पेक्टर नितेश कुमार एवं अविनाश कुमार उपस्थित रहे। संचालन एवं मंच संचालन इनकम टैक्स इंस्पेक्टर विनोद कृष्णा द्वारा किया गया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं एकाउंट्स पर्सनल को टीडीएस/टीसीएस प्रोविज़न के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया तथा डे- टू – डे कम्पलायंस में सावधानी बरतने की आवश्यकता पर बल दिया। सेमिनार का उद्देश्य इनकम टैक्स विभाग एवं एजुकेशनल इंस्टिट्यूशन्स के बीच बेहतर कोऑर्डिनेशन, टैक्स अवेयरनेस एवं स्मूथ एंड कम्प्लायन्त टीडीएस/टीसीएस प्रैक्टिसेज को बढ़ावा देना रहा।
![]()













Leave a Reply