प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स में भाग लेने के लिए बोकारो जिला के हद में डीएवी पब्लिक स्कूल तेनुघाट की टीम नई दिल्ली के लिए रवाना हो गयी। विद्यालय की प्राचार्या ने तमाम प्रतिभागियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए अग्रिम शुभकामना दी।
विद्यालय की प्राचार्या स्तुति सिन्हा ने 23 अक्टूबर को बताया कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पठन-पाठन के साथ खेल-कूद भी आवश्यक है। इसी को ध्यान में रखते हुए डीएवी सीएमसी द्वारा प्रत्येक वर्ष क्लस्टर, जोनल और नेशनल स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है।
उन्होंने बताया कि इस वर्ष विद्यालय से 11 प्रतिभागियों की टीम ताइक्वांडो, जूडो एवं बॉक्सिंग प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए खेल शिक्षक सूरज कुमार और खेल शिक्षिका रिफत परवीन के मार्गदर्शन तथा राम पुकार की देखरेख में रेल मार्ग से नई दिल्ली रवाना हुई। कहा कि उक्त प्रतियोगिता 24 से 26 अक्टूबर के बीच आयोजित होगी। प्राचार्या ने बच्चों को अनुशासित रूप से भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं।
![]()













Leave a Reply