Advertisement

डीएवी तेनुघाट में दंत-चिकित्सा व् जागरुकता शिविर का आयोजन

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बेहतर शिक्षा, नियमित व्यायाम एवं उत्तम स्वास्थ्य ही बच्चों के सर्वांगीण विकास का मार्ग प्रशस्त करता है। बोकारो जिला के हद में डीएवी पब्लिक स्कूल तेनुघाट से शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थी आज तरह-तरह से क्षेत्र में अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का परिचय देते हुए देश सेवा, समाज सेवा जैसे नेक कार्य कर रहे हैं।

विद्यालय की इसी कड़ी से जुड़े प्रतिभाशाली छात्र अभिजीत प्रकाश आज उच्च शिक्षा प्राप्त कर एक कुशल दंत चिकित्सक (श्रीकृष्णा डेंटल क्लीनिक पेटरवार) के रूप में समाज सेवा कर रहे हैं। डॉ अभिजीत प्रकाश एवं उनकी टीम ने 27 अप्रैल को विद्यालय परिसर में बच्चों के दाँतों की उचित देखभाल करने के लिए लगभग 250 बच्चों का नि:शुल्क दंत परीक्षण करते हुए उन्हें आवश्यक जानकारी एवं उपचार हेतु परामर्श दिए।

इस सफल कार्यक्रम के लिए विद्यालय की प्राचार्या स्तुति सिन्हा ने डॉक्टर तथा उनकी टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे ही समय-समय पर विद्यालय परिसर में उपस्थित होकर बच्चों के दंत परीक्षण करने एवं दंत सुरक्षा के प्रति जागरूक करते रहने की बात कही। इस अवसर पर शिक्षक हलधर महतो, सिद्धार्थ शंकर डे, लक्ष्मी गुप्ता, द्रविण कुमार कर, खेल शिक्षक सूरज कुमार सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिका उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *