Advertisement

डीएवी कथारा में एनसीसी नेवेल विंग की वार्षिक असेंबली आयोजित

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में डीएवी पब्लिक स्कूल सीसीएल कथारा में 8 सितंबर को एनसीसी नेवेल विंग-ट्रूप क्रमांक 21, यूनिट रांची की वार्षिक असेंबली का भव्य आयोजन किया गया। समारोह के दौरान एनसीसी के मूल सिद्धांतों और इसके महत्व पर प्रकाश डाला गया।

ज्ञात हो कि नेशनल कैडेट कोर (एनसीसी) का मुख्य ध्येय वाक्य एकता और अनुशासन है। यह संगठन स्वयं से पहले सेवा की भावना के साथ काम करता है, जहां कैडेट्स व्यक्तिगत आराम से ऊपर उठकर कर्तव्य और सामाजिक कल्याण को प्राथमिकता देते हैं। देश भर में लगभग 20 लाख कैडेट्स के साथ यह युवाओं में समयबद्धता, टीमवर्क, नेतृत्व क्षमता, साहस, आत्मविश्वास और सम्मान के मूल्यों को विकसित करता है। साथ ही यह कैडेट्स को स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर और राहत कार्यों के माध्यम से समाज सेवा के लिए प्रेरित करता है।

जानकारी देते हुए डीएवी कथारा के शिक्षक बी. के. दसौंधी ने बताया कि विद्यालय परिसर में आयोजित वार्षिक कार्यक्रम का सफल एवं आकर्षक मंच संचालन कैडेट अवनीत कौर और कैडेट अदिति बालाजी द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया। समारोह में सत्र 2024-26 के 50 कैडेट्स को ‘ए’ सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। इन कैडेट्स ने वाई.बी.एन. स्कूल रांची में आयोजित 10 दिवसीय कठिन प्रशिक्षण शिविर (एटीसी 20 व् एटीसी 21) को सफलतापूर्वक पूरा किया था।

उन्होंने कहा कि उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बेस्ट कैडेट्स में जूनियर डिवीजन कैडेट मनीषा कुमारी एवं कैडेट सौरभ कुमार, जूनियर विंग कैडेट अदिति राज एवं कैडेट शिवम कुमार, सीनियर बेस्ट कैडेट निधि कुमारी को सम्मानित किया गया।

इस विशेष अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य सह- झारखंड जोन-आई के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी डॉ जी. एन. खान ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि अनुशासन ही सफलता की नींव है। उन्होंने कहा कि एनसीसी केवल एक गतिविधि नहीं, बल्कि यह विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण, साहस, निडरता और देशसेवा का सच्चा मार्गदर्शक है। उन्होंने कहा कि एनसीसी से जुड़कर विद्यार्थी एक जिम्मेदार, अनुशासित और समर्पित बनते हैं। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को रक्षा सेवाओं में आरक्षण का लाभ दिया जाता है, जो उनके भविष्य के लिए एक स्वर्णिम अवसर है।

उन्होंने एनसीसी नेवेल विंग के सीटीओ सह सेकंड ऑफिसर राहुल कुमार (शारीरिक शिक्षक) की विशेष सराहना की। उन्होंने नागपुर के काम्पटी में 2 महीने का कठिन और अनुशासित सैन्य प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण कर सेकंड ऑफिसर का रैंक हासिल किया है। समारोह को सफल एवं सुव्यवस्थित बनाने में उनका मुख्य योगदान रहा।

समारोह को सफल बनाने में विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षकों एवं सहकर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिनमें पंकज कुमार, नागेंद्र प्रसाद, डॉ आर. एस. मिश्रा, जितेंद्र दुबे, राकेश रंजन, रितेश कुमार, जयपाल साव, आराधना, रेखा कुमारी, वीणा कुमारी, मधुमल्लिका उपाध्याय, रंजीता पांडेय, शिव प्रकाश सिंह, ओशीन, विकास सिंह, संगीत कुमार आदि विशेष रूप से शामिल रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *