Advertisement

जेएलकेएम सवर्ण मोर्चा ने सौंपी रतनलाल व् सोमनाथ को सौंपी जिला प्रभारी की जिम्मेदारी

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। जेएलकेएम सवर्ण मोर्चा ने संगठन के विस्तार और जिला स्तर पर संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के लिए तीन जिलों में प्रभारियों की नियुक्ति की है। पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष शंकर शर्मा ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।

जारी आदेश के अनुसार, केंद्रीय कोषाध्यक्ष रतन लाल को हजारीबाग जिले का प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं, केंद्रीय महासचिव सोमनाथ शेखर को रांची एवं धनबाद जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नव नियुक्त जिला प्रभारियों को संबंधित जिलों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित कर संगठन की वर्तमान स्थिति का आकलन करने का निर्देश दिया गया है।

साथ ही, जिलाध्यक्ष के चयन एवं नियुक्ति की प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से पूरी कराने की जिम्मेदारी भी दी गई है। निर्देश में कहा गया है कि प्रभारियों को योग्य नामों और संगठनात्मक सुझावों को केंद्रीय नेतृत्व के समक्ष प्रस्तुत करना होगा। केंद्रीय अध्यक्ष ने उम्मीद जताई है कि उपरोक्त दोनों पदाधिकारी पार्टी की विचारधारा, संविधान, अनुशासन और नेतृत्व के निर्देशों के अनुरूप अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। इस नियुक्ति को जेएलकेएम की संगठनात्मक मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *