Advertisement

जिला खेल पदाधिकारी के पति ने पत्नी, सास व् चालक पर लगाया मारपीट का आरोप

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो के जिला खेल पदाधिकारी हेमलता बुन के पति रमेश कुमार ने अपनी पत्नी, सास और चालक (ड्राइवर) पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने सिटी थाना में आवेदन देकर जांच की मांग की है। पुलिस ने उन्हें मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां उनके कंधे, हाथ और जांघ पर दांत काटने के निशान मिलने की बात सामने आई है।

पीड़ित रमेश कुमार के अनुसार, बीते 9 अक्टूबर की दोपहर लगभग तीन बजे ड्राइवर को धमकी देने के मुद्दे पर पत्नी से विवाद हुआ, जो बाद में झगड़े में बदल गया। उन्होंने लगातार प्रताड़ित किए जाने और थाना परिसर में हेमलता बुन के फूफाजी द्वारा फोन पर धमकी देने का भी आरोप लगाया। उन्होंने डीसी के स्टेनो अजय पर संरक्षण देने का दावा करते हुए जांच की मांग की। रमेश ने बताया कि वह पूर्व सैनिक है।
मामले को लेकर जिला खेल पदाधिकारी हेमलता बुन की प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है। पुलिस आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया में जुटी है।

चास अंचल अधिकारी सेवाराम साहू तत्काल प्रभाव से निलंबित

एक अन्य समाचार के अनुसार झारखंड सरकार के राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग ने चास अंचल अधिकारी सेवाराम साहू के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड तथा आदिवासी भूमि एवं सीएनटी भूमि की खरीद-बिक्री से जुड़े मामले में की गई है।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *