Advertisement

चिल्ड्रेन पैराडाइज पब्लिक स्कूल में डांडिया उत्सव व् रामायण सांस्कृतिक कार्यक्रम

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार स्थित चिल्ड्रेन पैराडाइज पब्लिक स्कूल के प्रांगण में 16 अक्टूबर को डांडिया उत्सव एवं रामायण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, परंपराओं एवं धार्मिक मूल्यों से परिचित कराना तथा उनमें सांस्कृतिक चेतना विकसित करना था।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग डांडिया नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। वहीं, रामचरितमानस पर आधारित आकर्षक झांकियों और रामायण प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और मर्यादा पुरषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवंत रूप में प्रदर्शित किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक अभिषेक कुमार एवं अमित कुमार सिन्हा ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन से प्रेरणा लेने की सीख दी।

उन्होंने कहा कि मर्यादा, सत्य, त्याग, कर्तव्य निष्ठा और बड़ों के प्रति सम्मान जैसे जीवन मूल्य इंसान के चरित्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विद्यार्थियों को इन आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर एक संस्कारी और जिम्मेदार नागरिक बनने का प्रयास करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चों में भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के प्रति सम्मान की भावना विकसित होती है। साथ ही, विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने और उनके सर्वांगीण विकास में भी मदद मिलती है।
कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष ब्रजेश कुमार मिश्रा, प्राचार्य सुरेश कुमार, अमित महतो, अन्नू प्रसाद, अंजलि दुबे, निखत फिरदौस, सिंटू कुमार, अरविंद कुमार, आकाश कुमार, नीतू सिन्हा, संजीदा बानो, पूजा सिंह, कंचन कुमारी, प्रमिला देवी, मुन्नू देवी, दीपचंद प्रसाद, मेहुल बख्शी, तृप्ति कुमारी, शिवदयाल महतो सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक-शिक्षिका और सैकड़ों छात्र-छात्रा उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *