Advertisement

चिन्मय विद्यालय बोकारो में हर्षोल्लास से मना शिक्षक दिवस

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। शिक्षक दिवस के अवसर पर बीते 5 सितंबर को चिन्मय विद्यालय बोकारो में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि बोकारो इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन रहे।

कार्यक्रम में चिन्मय मिशन बोकारो की आवासीय आचार्या स्वामिनी संयुक्तानंदा सरस्वती, अध्यक्ष बिस्वरूप मुखोपाध्याय, सचिव महेश त्रिपाठी, प्रभारी प्राचार्य नरमेंद्र कुमार, उप प्राचार्य डॉ रोशन शर्मा सहित दर्जनों शिक्षकगण उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने स्वागत गीत, कविता और सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किए। प्यूपिल टीचर बनकर छात्रों ने शिक्षकों को हैंडमेड कार्ड देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन स्कूल स्टूडेंट काउंसिल और शिक्षक सुब्रता गुप्ता के मार्गदर्शन में किया गया।

दीप प्रज्ज्वलन के बाद शिक्षकों ने भी रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। प्री-प्राइमरी, प्राइमरी और मिडिल विंग के शिक्षकों ने नृत्य प्रस्तुत किया, जबकि सीनियर विंग ने नाट्य मंचन किया। खेल और सांस्कृतिक रैंप वॉक भी आकर्षण का केंद्र रहा। मुख्य अतिथि प्रिय रंजन ने शिक्षक को समाज का सबसे महत्वपूर्ण पद बताते हुए उनकी भूमिका को अतुलनीय और अनमोल बताया। उन्होंने विद्यालय के 50 वर्ष पूरे होने पर शुभकामनाएं दी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *