Advertisement

गम्हरिया दुष्कर्म कांड के विरोध में भाजपा ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

एन. के. सिंह/बेरमो (बोकारो)। झारखंड के खरसावां जिला के हद में गम्हरिया थाना में महिला के साथ कथित दुष्कर्म की घटना के विरोध में 2 नवंबर को बोकारो जिला के हद में फुसरो स्थित निर्मल महतो चौक पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया।

भाजपा फुसरो नगर मंडल अध्यक्ष टुनटुन तिवारी के नेतृत्व
मे पुतला दहन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए घटना के दोषियों के खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई करने और पीड़िता को जल्द न्याय दिलाने की मांग की।

मौके पर वरीय भाजपा नेता मधुसूदन सिंह व मंडल अध्यक्ष टुनटुन तिवारी ने कहा कि जब थाना परिसर में भी महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं, तो फिर उनकी सुरक्षा की उम्मीद कहां की जा सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान हेमंत सरकार के कार्यकाल में झारखंड में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। सरकार और शासन-प्रशासन जनहित के मुद्दों को छोड़कर अन्य गतिविधियों में व्यस्त हैं।

इस अवसर पर वक्ताओं ने मुख्यमंत्री से इस घटना की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की। पुतला दहन कार्यक्रम में भाजपा अंगवाली मंडल के सचिन मिश्रा, रमेश स्वर्णकार, भाई प्रमोद सिंह, अशोक मिश्रा, भरत वर्मा, मनोज ठाकुर, राज कुमार ठाकुर, मनोज कुमार, हिमाचल मिश्रा, चीकू सिंह, रामू तांती, बबलू सिंह, चंदन राम, सूरज सिंह राठौर, लालमोहन महतो, गोपी डे, अमित अड्डी, नवल किशोर सिंह, बबलू सिंह, मदन लाल खुराना, मनोज रवानी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *