शोकसभा में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की गयी प्रार्थना
प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार स्थित बाजार टांड़ में 8 सितंबर को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की ओर से झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की स्मृति में शोकसभा सह श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
शोकसभा को संबोधित करते हुए झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सह प्रखंड बीस सूत्री कमिटी अध्यक्ष दिलीप कुमार हेम्ब्रम ने कहा कि मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन पार्टी और राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि जनसेवा के क्षेत्र में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। उनके विचार और जनहित के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।
गोमिया विधायक प्रतिनिधि मो. शेरे आलम ने कहा कि मंत्री सोनू ने आमजनों के हित में लगातार कार्य किया। उनके निधन से पार्टी के साथ-साथ आम जनों को भी गहरा आघात पहुंचा है। उन्होंने कहा कि उनकी कमी लंबे समय तक महसूस होती रहेगी। झामुमो बोकारो जिला कमिटी सदस्य सिकंदर कपरदार ने कहा कि सुदिव्य सोनू का राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन जनसेवा के प्रति समर्पित रहा। उनके निधन से झामुमो परिवार ने एक समर्पित नेता को खो दिया है। प्रखंड उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र ठाकुर ने कहा कि दिवंगत नेता के कार्यों और विचारों को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
प्रखंड बीस सूत्री सदस्य कुलदीप कुमार करमाली ने कहा कि सोनू के निधन से पार्टी कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को इस दु:ख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की। पूर्व मुखिया नरेश महतो ने कहा कि सुदिव्य सोनू का व्यक्तित्व सरल और जनहित से जुड़ा था। उनके सामाजिक कार्यों को हमेशा याद किया जाएगा। नसरुल होदा ने कहा कि उनका निधन समाज और राजनीतिक क्षेत्र के लिए बड़ी क्षति है।
वहीं नंदकिशोर कपरदार एवं मोबिन अंसारी ने भी दिवंगत नेता के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके जनसेवा कार्यों को याद किया।nकार्यक्रम में रमेश वर्मा, सोहराब अंसारी, जानी बाबू, मिथिलेश कुमार, विनय मुर्मू, देवाशीष मुखर्जी, राहुल घांसी, बिनोद बिहारी महतो, संजू देवी, हरेंद्र कुमार महतो, तनवीर आलम, इरफान अहमद, द्वारिका प्रसाद महतो, राजेश टुड्डू, आजाद अंसारी, बसंती देवी सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। अंत में सभी उपस्थित गणमान्य जनों ने दिवंगत सुदिव्य कुमार सोनू की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
![]()













Leave a Reply