Advertisement

कसमार की मिठाई दुकान बनी चर्चा का केंद्र, पहले सीएम फिर पहुंचे डीसी

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार चौक स्थित गोपी कृष्ण जायसवाल एवं कुणाल जायसवाल की मिठाई दुकान इन दिनों चर्चा का केंद्र बनी हुई है। बीते माह अक्टूबर में राज्य के मुख्यमंत्री (सीएम) हेमंत सोरेन के दुकान पहुंचने के बाद इसकी पहचान बढ़ी है। मुख्यमंत्री के आगमन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद दुकान में ग्राहकों की आवाजाही बढ़ी और कारोबार में भी इजाफा देखने को मिल रहा है।

इस क्रम में 2 नवंबर को कसमार प्रखंड निरीक्षण के क्रम में जिला उपायुक्त (डीसी) अजय नाथ झा भी दोबारा इस दुकान पर पहुंचे। उन्होंने दुकानदार बंधुओं से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान गोपी कृष्ण एवं कुणाल जायसवाल ने मुख्यमंत्री के आगमन की यादगार तस्वीर दिखाई और उस खास मुलाकात का अनुभव साझा किया।

दुकानदारों ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन के बाद दुकान को नई पहचान मिली है और दूर-दराज से भी ग्राहक पहुंच रहे हैं। उपायुक्त ने आत्मीयता से बातचीत करते हुए उनके कारोबार की बेहतरी के लिए शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री के बाद उपायुक्त का दोबारा दुकान पहुंचना दुकानदार बंधुओं के लिए एक और यादगार पल बन गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *