प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सहायक विद्युत अभियंता विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल गोमिया/कथारा राजेश विरुवा के कार्यालय से जारी सार्वजनिक सूचना के अनुसार 19 सितंबर को कथारा विद्युत शक्ति उपकेंद्र में आवश्यक मेंटेनेंस एवं डाली कटिंग का कार्य किया जाएगा।
कहा गया कि इसके तहत डीवीसी से आने वाली 33 केवी इनकमिंग फीडर संख्या-1 एवं फीडर संख्या-2 पर कार्य किया जाना है। उक्त कार्य को सुरक्षित रूप से संपन्न कराने के लिए डीवीसी से प्राप्त विद्युत आपूर्ति 19 सितंबर को प्रातः 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक बंद रहेगी।
पत्र में कहा गया कि इस अवधि में कथारा विद्युत शक्ति उपकेंद्र से जुड़े सभी क्षेत्रों यथा कथारा, फुसरो, गोमिया, कंजकिरो, साड़म, तेनुघाट तथा ललपनिया में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। कार्य पूर्ण होने के उपरांत विद्युत आपूर्ति यथाशीघ्र सामान्य कर दी जाएगी। इसे लेकर क्षेत्र के उपभोक्ताओं को होने वाली असुविधा के लिए विभाग ने खेद जताते हुए सहयोग की अपेक्षा की है।
![]()













Leave a Reply