रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। झारखंड सहित देश में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 की प्रक्रिया को लेकर आमजनों के बीच झूठ और भ्रम फैलाना बंद करे कांग्रेस। उक्त बाते 13 अक्टूबर को भाजपा झारखंड प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लक्ष्मण नायक ने कही।
उन्होंने कहा कि झारखंड कांग्रेस द्वारा जनता में झूठ फैलाना और आंदोलन विरोधाभास महज दिखावा से भरा हुआ है। कहा कि झारखंड में एसआईआर की प्रक्रिया को लागू करने की जिम्मेदारी बूथ लेवल पर बीएलओ, बीडीओ, सीओ, एसडीएम व् डीसी स्तर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की है, जो राज्य की हेमंत सोरेन सरकार के प्रशासनिक तंत्र के अंतर्गत कार्य कर रहे हैं। इसके अलावा कांग्रेस और झामुमो के कार्यकर्ता भी बूथ लेवल एजेंट (बीएलए)-2 के रूप में कार्य कर रहे है। जो राजनीतिक दल उनको इस प्रक्रिया में भाग लेने के लिए अप्वॉइंट करती है। इस तरह एसआईआर की कार्य प्रणाली पर सवाल उठाकर कांग्रेस एक तरफ से अपनी ही सरकार और अपने ही कार्यकर्ताओं की भूमिका पर प्रश्न चिन्ह खड़ा कर रही है।
नायक ने कहा कि झारखंड में बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं के नाम जोड़ने और मतदाता सूची की त्रुटि को दूर कर शुद्धिकरण करने का काम कर रहे हैं। निर्वाचन आयोग द्वारा बराबर एसआईआर का कार्य होता रहा है। इसी के तहत लगभग 20 वर्षों बाद देश में एसआईआर का कार्य हो रहा है। प्रथम चरण में बीएलओ के द्वारा प्रत्येक घर-घर घूम कर जो ऐसे मतदाता एएसडीडी यानी जो मृत है, डुप्लीकेट नाम है जो कोई कही शिफ्ट हो गए हैं या एब्सेंट है। मतदाता सूची से नाम हटाने का काम किया है और मतदाता का शुद्धिकरण कर राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित किया, जिसमें कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्त्ता भ्रम फैला रहे है। मतदाता का नाम कट गया। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची शुद्धिकरण में आपके ही सरकार का तंत्र और कार्यकर्ता काम कर रहे है, तो आमजनों को भ्रम और झूठ परोसना बंद करे। जनता सब जानती है।
![]()













Leave a Reply