सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। झारखंड की राजधानी रांची के पुंदाग स्थित एस. आर. डीएवी पब्लिक स्कूल में 22 से 28 अगस्त तक वेद सप्ताह समारोह का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा, जिनमें वैदिक महाहवन, वृक्षारोपण, वेदों के श्लोकों का वाचन, आर्य समाज के नियमों का लेखन प्रमुख शामिल है।
वेद सप्ताह समारोह का शुभारंभ 22 अगस्त को डीएवी पुंदाग के प्राचार्य डॉ तापस घोष ने मंगल दीप प्रज्वलित कर किया। विद्यार्थियों ने वैदिक महाहवन में भाग लिया। वैदिक ऋचाओं से पूरा विद्यालय परिसर गुंजायमान रहा। तत्पश्चात वृक्षारोपण अभियान का सफल आयोजन किया गया।

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ तापस घोष ने विद्यार्थियों के साथ मिलकर विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया तथा सबको पर्यावरण संरक्षण तथा प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया।

विद्यार्थियों ने पोस्टर बनाकर पौधारोपण का संदेश दिया तथा पौधारोपण से संबंधित सूक्तियां लिखकर पौधों से होने वाले लाभों के प्रति जागरूकता फैलाने का कार्य किया। साथ हीं विद्यालय परिवार ने यह संकल्प लिया कि वे लगाए गए प्रत्येक पौधे के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर प्रयास करेंगे, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक हरित, स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ भविष्य का निर्माण किया जा सके।
![]()













Leave a Reply