Advertisement

एएसआईएससी सम्मेलन के दूसरे दिन शैक्षिक एवं संगठनात्मक विषयों पर विमर्श

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। सेंट ज़ेवियर्स स्कूल बोकारो के आतिथ्य में आयोजित एएसआईएससी के 38वें क्षेत्रीय सम्मेलन एवं वार्षिक आमसभा के दूसरे दिन 10 अक्टूबर को शैक्षिक गुणवत्ता, संगठनात्मक दायित्वों और भावी योजनाओं पर सार्थक चर्चा की गयी।

बिहार-झारखंड की क्षेत्रीय अध्यक्ष मैरी अल्फोंसा ने अध्यक्षीय संबोधन दिया। इस अवसर पर कार्यकारिणी समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष फादर कुरियन थ्रिक्कोडनमेलिल, सचिव क्रिस्टोफर एंजेलो फ्रांसिस, कोषाध्यक्ष फादर मनोज कुल्लू सहित अन्य पदाधिकारियों एवं जोनल कोऑर्डिनेटरों को सम्मानित किया गया।

वार्षिक आमसभा में विद्यालयी शिक्षा की गुणवत्ता, संगठनात्मक गतिविधियों और भविष्य की योजनाओं पर विचार-विमर्श किया गया। काउंसिल सत्र में शैक्षिक नेतृत्व, संस्थागत सहयोग तथा शिक्षा के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की गई। सम्मेलन के दौरान नए अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का निर्वाचन भी संपन्न हो गया। मैरी अल्फोंसा ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी तथा निवर्तमान पदाधिकारियों के योगदान की सराहना की। समापन समारोह में बेसिल क्वाड्रस ने धन्यवाद ज्ञापन किया। आयोजन समिति एवं छात्र स्वयंसेवकों के सहयोग से यह सम्मेलन संपन्न हो सका।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *