एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में गोमिया प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बांध में 29 अगस्त को खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता का समापन 30 अगस्त को होगा।
उक्त जानकारी देते हुए बांध पंचायत की मुखिया मुरली देवी के पुत्र व् समाजसेवी बबलू कुमार यादव ने बताया कि गोमिया प्रखंड के बांध पंचायत स्थक उत्क्रमित मध्य विद्यालय में झारखंड शिक्षा विभाग के आदेशानुसार 2 दिवसीय खेल प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता के प्रथम दिन कार्यक्रम में शामिल छात्र-छात्राओं को उन्होंने प्रोत्साहित किया। प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर आयोजन खेल प्रतियोगिता उद्घाटन कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष सीमा देवी, सचिव सह विद्यालय के प्रधानाचार्य ब्रज बिहारी साव, सहायक खेल शिक्षक गणेश यादव, अनिता कुमारी, विनोद रजक, ओम प्रकाश सहित दर्जनों छात्र-छात्रा शामिल हुए।
![]()













Leave a Reply