Advertisement

आईएसएम कॉलेज में सात दिवसीय इन्डक्शन प्रोग्राम का भव्य शुभारंभ

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। झारखंड की राजधानी रांची के आईएसएम कॉलेज पुन्दाग में नए विद्यार्थियों के स्वागत एवं उनके शैक्षणिक, व्यावसायिक और व्यक्तित्व विकास की दिशा में एक सात दिवसीय इन्डक्शन प्रोग्राम का भव्य शुभारंभ 20 सितंबर को किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को महाविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण, संस्थागत मूल्यों, करियर की संभावनाओं तथा समग्र विकास के विभिन्न आयामों से परिचित कराना रहा।

इस अवसर पर आईएसएम कॉलेज रांची में नए विद्यार्थियों के स्वागत एवं उनके शैक्षणिक प्रवेश के लिए सात्विक दिव्य प्रेरण विद्यार्थियों की भारी भीड़ जुटी। संस्थान के अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, कुलपति डॉ डी. के. सिंह, निदेशक डॉ गंगा प्रसाद सिंह, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ गीता सिंह, कोषाध्यक्ष डॉ विनोय मोहन एवं प्रिंसिपल डॉ ज्योति की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्जवलन कर किया गया।

बताया जाता है कि इंडक्शन प्रोग्राम के दौरान डांस, सिंगिंग व विभिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम मे शैक्षणिक, इंटरैक्टिव, सांस्कृतिक और व्यक्तित्व विकास गतिविधियों पर चर्चा की गई। कहा गया कि आने वाले 21 दिनों तक चलने वाला उक्त प्रोग्राम में विद्यार्थियों के लिए सीखने, संवाद करने, प्रतिभा प्रदर्शित करने और नए अनुभव प्राप्त करने का एक महत्वपूर्ण मंच बनेगा। कार्यक्रम का उक्त प्रयास नए विद्यार्थियों के लिए महाविद्यालयीन जीवन की एक सकारात्मक, प्रेरणादायक और यादगार शुरुआत सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *