कथारा-गोमिया के समीप छिलका पुल मुख्य सड़क की घटना
प्रहरी संवाददाता/बीटीपीएस (बोकारो)। बोकारो थर्मल गोमिया मुख्य पथ छिलका पुल के समीप 18 नवंबर को अज्ञात वाहन के चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें एक युवक अमित कुमार दास (19 वर्ष) की मौत बोकारो अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में हो गई। घटना 18 नवंबर की संध्या लगभग छह बजे की बतायी जा रही है।
जानकारी के अनुसार घायल युवकों को इलाज हेतु डीवीसी के बोकारो थर्मल अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज हेतु बोकारो जेनरल अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिसमें एक युवक अमित की मौत बोकारो ले जाने के दौरान रस्ते में हो गई। घायल एवं मृतक युवक कथारा के झिरकी रविदास टोला रहिवासी बताये जा रहे हैं।
घायल दोनों युवकों का नाम भरत कुमार दास (21 वर्ष (एवं सोनू कुमार (24 वर्ष) बताया जा रहा है। तीनों युवक एक ही बाइक में सवार थे और गोमिया से अपना घर झिड़की जा रहे थे कि छिलका पुल समीप अज्ञात वाहन के चपेट में आ कर गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक अमित एवं घायल भरत सगे भाई है।
![]()













Leave a Reply