Advertisement

जिप सदस्य अशोक मुर्मू ने अंगवाली उत्तरी में बांटे 150 कंबल

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली उत्तरी स्थित विवाह मंडप में 7 जनवरी को कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कंबल वितरण जिला परिषद सदस्य अशोक मुर्मू द्वारा किया गया।

जानकारी के अनुसार जिप सदस्य सह झामुमो नेता अशोक कुमार मुर्मू ने अपने जिला परिषद कोष से अंगवाली पंचायत के असहाय, विधवा, वृद्धा, दिव्यांग आदि 150 जरूरतमंद रहिवासियों के बीच कंबल का वितरण किया। मौके पर जिप सदस्य मुर्मू ने बताया कि बढ़ते ठंड एवं शीतलहरी के कहर को देखते हुए ऐसा कदम उठाया गया है।

कंबल पाकर सभी रहिवासियों ने जिप सदस्य के लिए कृतज्ञता व्यक्त किया है। वहीं जिप सदस्य ने कहा कि यह सरकार की सराहनीय सोच है, जो निसहाय व कमजोर वर्ग की सहायता की जा रही है। मौके पर मुखिया धर्मेंद्र कपरदार, समाजसेवी देवव्रत जायसवाल, झामुमो नेता ललन सोनी, अजय जायसवाल, बिनोद नायक, प्रदीप शर्मा, सुभाष यादव, मंटू गोप, मुकेश रविदास, मो. रफीक अंसारी सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे। एक अन्य जानकारी के अनुसार प्रखंड के हद में पिछरी दक्षिणी पंचायत के खेड़ो में भी जिप सदस्य ने जरूरतमंदो के बीच कंबल का वितरण किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *