ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट के बिरसा चौक स्थित धरती आवा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का जीर्णोद्धार एवं स्थल का सौंदर्यीकरण ओएनजीसी के सीएसआर मद से कराया जाना है। जिसका शिलान्यास 5 जून को तेनुघाट पंचायत की मुखिया नीलम श्रीवास्तव, जिला परिषद सदस्य माला कुमारी तथा पंचायत समिति सदस्य अजीत कुमार पांडेय द्वारा विधिवत पूजा अर्चना एवं नारियल फोड़ कर किया गया।
जानकारी देते हुए मुखिया नीलम श्रीवास्तव ने कहा कि काफी दिनों से पूर्व अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुवा से अनुरोध कर बिरसा मुंडा प्रतिमा का जीर्णोद्धार एवं स्थल का सौंदर्यीकरण योजना की स्वीकृति मिली है। यह कार्य जोर एनजीओ के माध्यम कराया जा रहा है। एनजीओ के संस्थापक दीपचंद यादव ने बताया कि तेनुघाट पंचायत की मुखिया द्वारा लगातार पत्राचार करते रहने और समय समय पर बैठक इस बात का जिक्र कर काफी प्रयास के बाद स्वीकृति मिली है। काफी आकर्षक रूप रेखा तैयार कर निर्माण कार्य किया जा रहा है।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जोर एनजीओ की ओर से यहां जन प्रतिनिधियों द्वारा पौधा वितरण कर बधाई दिया गया। मौके पर उपरोक्त के अलावा रजनीश कुमार, सतीश प्रसाद, सरोज कुमार, अश्वनी कुमार, शालिग्राम प्रसाद, अजीत कुमार महतो, राजू साव सहित दर्जनों गणमान्य मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply