Advertisement

नाबालिग युवती से छेड़छाड़ मामले में युवक गिरफ्तार

एस.पी.सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में कथारा ओपी थाना क्षेत्र के कथारा चार नंबर कॉलोनी में एक नाबालिग युवती के साथ छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया है। मामले में पुलिस (Police) द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 21 नवंबर को आरोपी को गिरफ्तार कर चास जेल भेज दिया गया है।

घटना को लेकर पीड़िता द्वारा कथारा ओपी (गोमियां थाना) में कांड क्रमांक-138/21 भादवि की धारा 341/323/354/452/504/506 तथा 8/12 पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस संबंध में थाना प्रभारी बबूआ नंद भगत ने बताया कि आरोपी युवक का उम्र 22 वर्ष तथा पीड़िता की उम्र (प्रमाण पत्र के अनुसार) 17 वर्ष 2 माह है।

उन्होंने आरोपी के संबंध में बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद युवक चास स्थित के एम मेमोरियल अस्पताल में भर्ती हो गया। सूचना के बाद उसे हिरासत में लेकर चिकित्सा जांच कराकर चास जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी व् पीड़िता दोनों पड़ोसी हैं। पूर्व में भी उनमें आपसी विवाद हुआ है।

इस संबंध में सूत्र बताते हैं कि बीते 20 नवंबर को पीड़िता से छेड़छाड़ के मामले को लेकर दोनों पड़ोसियों में विवाद हुआ था। इसे लेकर आरोपी ने नींद की गोली खाकर आत्महत्या का प्रयास किया था। परिजनों ने उसे इलाज के लिए के एम मेमोरियल अस्पताल चास में भर्ती करा दिया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *