अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बीते 21 जून को सारण जिला के हद में नगर भाजपा सोनपुर द्वारा नमामि गंगे घाट पर योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।
योग दिवस के मौके पर भाजपा सोनपुर नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह ‘बबलू’ ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के योग प्रशिक्षण कार्यक्रम का सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने लाभ उठाया। उन्होंने कहा कि योग भारत की अमूल्य धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्मा को संतुलित कर स्वस्थ जीवन का मंत्र सिखाती है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हम सब यह संकल्प लें कि योग को केवल एक दिन के उत्सव तक सीमित न रखकर अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएंगे। कहा कि हर दिन योग करें, निरोग रहें और सकारात्मक जीवन जिएं।
योग शिविर में मुख्य रूप से नगर अध्यक्ष के अलावा संजीव कुमार सिंह, सुनील दुबे, महेश कुमार, नरेश सिंह, धनंजय सिंह, शशि शंकर सिंह, राजन दास, अशोक कुमार सिंह, कृष्ण नंदन दास, सूर्य प्रकाश सिंह, जेपी सेनानी मांधाता सिंह, राजेश कुमार पासवान, दिव्यांशु गौतम, अनवर अली, ज्ञानसागर सिंह सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्त्ता व् रहिवासी शामिल हुए।
![]()













Leave a Reply