Advertisement

सीसीएल बीएंडके क्षेत्र ऑफिसर्स क्लब में योग शिविर का आयोजन

योग को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाकर स्वस्थ समाज का निर्माण करें-जीएम

एन. के. सिंह/बेरमो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में आफिसर्स क्लब करगली में बीते 21 जून को सीसीएल बीएंडके क्षेत्र द्वारा अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग शिविर का आयोजन किया गया। योग शिविर में क्षेत्र के महाप्रबंधक सहित क्षेत्रीय अधिकारी, कर्मचारी आदि शामिल हुए।

आयोजित योग शिविर में योग गुरुओं ने कहा कि योग करने का कोई समय नहीं होता है। कहा कि सुबह का योगासन सबसे लाभ दायक होता है। क्षेत्र के महाप्रबंधक (जीएम) एस के झा ने कहा कि मनुष्य के भाग दौड़ भरी जिंदगी में सुबह प्रतिदिन योग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि योग को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाकर हम सभी को स्वस्थ समाज का निर्माण करने की आवश्यकता है। कार्यक्रम का संचालन सीएसआर अधिकारी संजीत कुमार ने किया।

मौके पर महाप्रबंधक सह विभागाध्यक्ष खनन के. एस. गैवाल, विभागाध्यक्ष मानव संसाधन विनय रंजन टुडू, क्षेत्रीय विक्रय पदाधिकारी वी. एन. पांडेय, भू-राजस्व पदाधिकारी शंकर झा, क्षेत्रीय सुरक्षा पदाधिकारी पी. एन. सिंह, महाप्रबंधक सह विभागाध्यक्ष विद्युत एवं यांत्रिक जय शंकर प्रसाद, विभागाध्यक्ष असैनिक मनोज कुमार साह, विभागाध्यक्ष उत्खनन मनोज सिंह, सहायक प्रबंधक एचआर प्रेक्षा मिश्रा सहित सुशील सिंह, मोहम्मद ख़ुर्शीद, परवेज अखतर आदि मुख्य रूप से शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *