अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उत्तर बिहार के 67वें प्रांतीय अधिवेशन में मिला दायित्व
अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में सोनपुर के पूर्वोत्तर रेलवे महाविद्यालय के विस्थापन को लेकर लगातार संघर्षरत रहे अभाविप के विभाग संयोजक यशवंत कुमार को प्रदेश सह मंत्री का दायित्व दिया गया है। यह दायित्व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उत्तर बिहार का गोपालगंज में संपन्न 67वें प्रांतीय अधिवेशन में उन्हें दिया गया।
संगठनात्मक कार्य के साथ -साथ यशवंत कुमार का आन्दोलनात्मक एवं समाजिक कार्यों में प्रमुख भूमिका रही है। उक्त अधिवेशन में दीपक कुमार को राष्ट्रीय कला मंच का प्रान्त सह संयोजक, वर्षा रानी, चंदन यादव, साकेत शर्मा को प्रदेश कार्यसमिति का दायित्व सौंपा गया है।
भाजयुमो के क्षेत्रिय प्रभारी सहित कॉलेज प्राचार्य आदि ने दी बधाई
यशवंत को आभाविप प्रदेश सह मंत्री एवं अन्य अभाविप कार्यकर्ताओं को दायित्व मिलने पर 6 जनवरी को अभाविप के पूर्व विश्वविद्यालय प्रमुख एवं वर्तमान भाजपा युवा मोर्चा के क्षेत्रिय प्रभारी डॉ आशुतोष कुमार ने अंग-वस्त्र एवं माला पहनाकर उनका अभिनंदन एवं स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सोनपुर के लिए यह गौरव की बात है कि विश्वविद्यालय कैम्पस से दूरी रहने के वावजूद भी यहां के छात्र अग्रणी भूमिका में रहे हैं एवं राष्ट्र पूर्ण निर्माण के व्यापक संदर्भ को मन में रखते हुए राष्ट्रवादी सोच को आगे बढ़ाने में महती भूमिका निर्वहन कर रहे हैं। जिसके बाद सोनपुर के रहिवासियों में खुशी का माहौल बना है।

बधाई देने वालों में पूर्वोत्तर रेलवे महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ भूषण प्रसाद सिंह, धनंजय कुमार राय, प्रो. अखिलेश, धनंजय कुमार, सिद्धनाथ राय, गोपाल कृष्ण अत्रे, शिवकुमार, रंधीर राय, अभाविप सोनपुर के सारण जिला संयोजक राहुल कुमार, सोनपुर नगर मंत्री धीरज गुप्ता, कार्यालय मंत्री आर्यन कुमार, नगर एसएफडी संयोजक रौनक कुमार, परसा नगर मंत्री साकेत कुमार, नेहा कुमारी आदि शामिल है।
![]()













Leave a Reply