Advertisement

शिवशक्ति मैरेज हॉल में डेकोरेटर एसोसिएशन का कार्यकर्ता मिलन समारोह

आपसी मतभेद भुलाकर संघ को मजबूत करने का लिया गया संकल्प

प्रहरी संवाददाता/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में शिवशक्ति मैरेज हॉल कथारा में 11 जनवरी को बोकारो जिला डेकोरेटर एसोसिएशन कथारा जोन का कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बोकारो थर्मल, कथारा, जारंगडीह सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में डेकोरेटर व्यवसाय से जुड़े व्यवसायी शामिल हुए।

समारोह का मुख्य उद्देश्य आपसी मतभेद को भूला कर एसोसिएशन को और मजबूत करना, संगठन को और अधिक सशक्त बनाना है। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि सामाजिक एकता ही किसी भी संगठन की सबसे बड़ी ताकत होती है। कहा गया कि जब तक हम सब एकजुट रहेंगे, तब तक न केवल हमारा संगठन मजबूत रहेगा, बल्कि समाज में भी हमारी पहचान और सम्मान बना रहेगा।

वक्ताओं ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि आपसी मतभेदों को भुलाकर सभी को एक मंच पर आकर नए सिरे से संघ को और मजबूत करने की दिशा में काम करना चाहिए। कहा गया कि यह मिलन समारोह केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि आपसी सहयोग, समन्वय और एक-दूसरे की समस्याओं को समझने व समाधान करने की दिशा में पहल करने का भी एक सशक्त मंच है।

वक्ताओं ने युवाओं को शिक्षा के प्रति गंभीर रहने और सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की भी अपील की। सभी ने संगठन की एकता बनाये रखने का संकल्प लिया। मौके पर एसोसिएशन के कथारा जोन 10 के अध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि डेकोरेटर एसोसिएशन हमेशा एकता पर बल देता रहेगा। उन्होंने कहा कि संगठन न केवल अपने सदस्यों के हितों के लिए कार्य करेगा, बल्कि सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी निभाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि डेकोरेटर भाइयों की समस्याओं के समाधान के लिए एसोसिएशन हर संभव प्रयास करेगा। यहां रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

मौके पर एसोसिएशन के राज्य कमेटी के पदाधिकारी, मनोज कुमार, तारकेश्वर नाथ ओझा, लखेश्वर प्रसाद महतो, राजेश भारती, बोकारो जिला डेकोरेटर एसोसिएशन जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार, महासचिव अनूप कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष समरेश कुमार, प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी मदन कुमार, संगठन मंत्री बैजू कुमार, सचिव प्रेम रवानी, भोला महतो, कथारा जोन 10 के संरक्षक लक्ष्मण गुप्ता, रामचंद्र कुमार, संयोजक इंद्रजीत सिंह, सचिव देव राज दौलत, उपाध्यक्ष नुनुचंद महतो, कोषाध्यक्ष गणेश, सरवन कुमार, कार्यकारिणी सदस्य तथा समाज के दर्जनों प्रबुद्ध जन मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *