Advertisement

उल्लास साक्षरता कार्यक्रम के तहत बुनियादी एवं आकलन परीक्षा में महिला-पुरुष शामिल

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड में उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत 21 सितंबर को प्रखंड के कई विद्यालयों में परीक्षा केंद्र बनाया गया। उक्त कार्यक्रम के अंतर्गत बुनियादी एवं आकलन परीक्षा में प्रखंड में दर्जनों पुरुष महिला सम्मिलित हुई।

प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (बीपीओ( रंजीत कुमार महतो ने बताया कि आयोजित परीक्षा का उद्देश्य है कि 15 वर्ष से अधिक आयु के सभी असाक्षर जो औपचारिक शिक्षा से किसी कारणवश वंचित रह गए हैं, उन सभी असाक्षर एवं नवसाक्षर नागरिकों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ना है।

कहा कि इस साक्षरता अभियान का लक्ष्य केवल परीक्षा तक ही सीमित नहीं है। बल्कि यह आजीवन सीखने की दिशा मे एक महत्वपूर्ण कदम है। मौके पर केन्द्राधीक्षक युधिष्ठिर हेम्ब्रम, सीआरपी चमन किशोर, फलहारी महतो, शिक्षक प्रताप कुमार, राजकुमार महतो, अशोक कुमार महतो, राजेन्द्र महतो आदि शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *