Advertisement

कैंपर के चपेट में आकर महिला घायल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार थाना क्षेत्र के एनएच 23 पेटरवार बोकारो मुख्य मार्ग केवट टोला मोड़ के समीप भारतमाला में कार्यरत कैंपर गाड़ी के चपेट में आने से 24 मई को महिला घायल हो गयी। घायल का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।

जानकारी के अनुसार बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के कोह पंचायत रहिवासी सोहरी देवी कैंपर की चपेट में आने से बुरी तरह घायल हो गई। बताया जाता है कि कोह पंचायत रहिवासी शंकर मांझी की पत्नी अपना घर कोह जा रही थी। इसी क्रम में विपरीत दिशा से आ रही कैंपर गाड़ी ने अपने चपेट में ले लिया, जिसके कारण उसके माथे और पैर में चोट लगने से घायल हो गई। जिसे बुंडू पंचायत की मुखिया निहारिका सुकृति ने अपने निजी वाहन से पेटरवार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां डॉक्टर द्वारा उपचार किया जा रहा है। घटना की सूचना पेटरवार थाना को दे दी गई है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *