रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो के सेक्टर-6 सी स्थित आवास क्रमांक 2265 से 2276 तक के रहिवासी इन दिनों भीषण जल संकट का सामना कर रहे हैं। इन घरों के ऊपर लगी पानी की टंकियां जर्जर होकर टूटने लगी हैं, जिससे लगभग 12 परिवारों की नियमित जलापूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई है। कई टंकियां इतनी खराब हो चुकी हैं कि वे किसी भी समय गिर सकती हैं, जिससे बड़ा हादसा होने का खतरा बना है।
स्थानीय रहिवासियों का कहना है कि टंकियों की स्थिति लंबे समय से खराब थी, लेकिन समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई। अब हालात यह हैं कि कुछ टंकियां टूटकर गिर चुकी हैं, जबकि अन्य भी गिरने के कगार पर है। इससे न सिर्फ पानी की समस्या बढ़ी है, बल्कि नीचे से गुजरने वाले राहगीरों के जान पर भी खतरा मंडरा रहा है। मजबूरी में रहिवासी दूर-दराज के स्रोतों से पानी लाकर अपनी जरूरतें पूरी कर रहे हैं।
इस गंभीर समस्या को लेकर प्रभावित रहिवासियों ने बीएसएल नगर सेवा भवन के मुख्य महाप्रबंधक को सामूहिक आवेदन सौंपा है। बारह आवासधारियों के हस्ताक्षरयुक्त आवेदन में जल्द से जल्द टंकियों की मरम्मत या नई टंकियां लगाने की मांग की गई है। रहिएसियों ने चेतावनी दी है कि अगर शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
![]()













Leave a Reply