रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला समाहरणालय स्थित सभागार में 29 मई को आयोजित हम आपको सुनते हैं… जनता दरबार में उप विकास आयुक्त (डीडीसी) शताब्दी मजूमदार ने जिलेभर से पहुंचे शिकायतकर्ताओं की समस्याओं और शिकायतों की गंभीरता से सुनवाई की।
कार्यक्रम में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से आए रहिवासियों ने विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याएं रखीं।
डीडीसी ने सभी आवेदनों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए मामलों की शीघ्र जांच कर समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। इधर, जिला प्रशासन के निर्देश पर जिले के सभी प्रखंड सह अंचल कार्यालयों में भी जनता दरबार आयोजित किया गया। जहां बीडीओ एवं सीओ ने स्थानीय स्तर पर रहिवासियों की शिकायतें सुनीं। जिन मामलों का समाधान मौके पर संभव था, उनका तत्काल निष्पादन किया गया, जबकि अन्य मामलों में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई।
![]()













Leave a Reply