राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। डीवीसी सीएसआर की ओर से ग्राम सलाहकार समिति की बैठक 24 मार्च को बोकारो थर्मल स्थित निदेशक भवन में आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता डीवीसी बोकारो थर्मल के उप महाप्रबंधक प्रशासनिक ए कुजूर तथा संचालन सीएसआर प्रबंधक मनीष चौधरी ने किया।
आयोजित बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के योजनाओं का विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया। साथ हीं डीवीसी सीएसआर के आधीन आने वाले ग्रामीण क्षेत्रों के विकास पर जोर दिया गया। इसके अलावे आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 में होने वाले विकास कार्यों की मांग पत्र भी उपस्थित जन प्रतिनिधियों ने दिया।
बैठक में बोकारो जिला के हद में नावाडीह प्रखंड ऊपरघाट में विद्यालय बस देने सहित सभी पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी देने की मांग की गयी। इसके अलावे सरना पूजा स्थल का सुंदरी करण करने, आरमो बाजारटांड़ में शेड निर्माण करने, गोमिया प्रखंड के हद में महली बांध कथारा में पीसीसी सड़क बनवाने सहित अन्य मांगे शामिल है।
इस अवसर पर बेरमो प्रखंड प्रमुख गिरिजा देवी, जिप सदस्य शहजादी बानो, बेरमो विधायक प्रतिनिधि विकाश उफ़ बबलू सिंह, डुमरी विधायक प्रतिनिधि खगेंद्र महतो, गिरिडीह सांसद प्रतिनिधि जितेन्द्र यादव, गोमिया विधायक प्रतिनिधि अमित कुमार, सीएसआर कर्मी भैरव महतो आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply