Advertisement

सीसीएल अधिकारियों व् कर्मचारियों द्वारा दामोदर नदी तट पर वनभोज का आयोजन

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में करगली -चलकरी के समीप दामोदर नदी तट पर 7 जनवरी को सीसीएल बीएंडके क्षेत्र के ईएंडएम विभाग के अधिकारियों एवं ठेकेदारों ने संयुक्त रूप से वनभोज का आयोजन किया।

बताया जाता है कि वनभोज के अवसर पर उपस्थित क्षेत्र के अधिकारियों एवं ठेकेदारों ने एक दूसरे को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। साथ हीं अधिकारियों एवं ठेकेदारो ने जमकर स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद उठाया।

वनभोज में ईएंडएम विभाग के परियोजना अभियंता (पीई) कुणाल किशोर, (पीई) नीरज कुमार, (पीई) अमरेश कुमार, अभियंता बिरेन्द्र सिंह, उत्कर्ष बक्शी, पुष्यराज, श्याम रत्न, सहायक प्रबंधक अमितेश कुमार, असैनिक विभाग के अभियंता सहायक दीपक कुमार, फोरमैन राजेंद्र महतो, ठेकेदार सौरभ सिंह, उमेश चंद्रवंशी, राज किशोर प्रसाद, जितेंद्र सिंह, अनिल रवानी, शंकर नायक, आकाश मिश्रा, टाॅबी, सुमित कुमार, पुरन महतो, तरसेम सिंह आदि ठेकेदार, कर्मचारी एवं अधिकारीगण शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *