प्रहरी संवाददाता/बोकारो। बोकारो जिला उपायुक्त (Bokaro district Deputy Commissioner) कुलदीप चौधरी ने 22 नवंबर को अपने कार्यालय कक्ष में बताया कि 23 नवंबर को जिले में 107 सेशन साइटों पर कोविड का टीका। लगाया जाएगा।
जिसमें जिला स्तरीय क्षेत्र पर 15 सेंशन साइट, कसमार प्रखंड क्षेत्र में 17 सेंशन साइट, चास प्रखंड क्षेत्र में 11 सेंशन साइट, गोमियां प्रखंड क्षेत्र में 07 सेंशन साइट, जरीडीह प्रखंड क्षेत्र में 08 सेंशन साइट, पेटरवार प्रखंड क्षेत्र में 23 सेंशन साइट,आदि।
बेरमो प्रखंड क्षेत्र में 07 सेंशन साइट, नावाडीह प्रखंड क्षेत्र में 14 सेंशन साइट एवं चंदनकियारी प्रखंड क्षेत्र में 05 सेंशन साइट में कोविड-19 का टीका दिया जाएगा। जिसमें 102 सेंशन साइट पर कोविशिल्ड तथा 05 सेंशन साइट पर कोवैक्सीन का टीका लगाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि जरुरतमंद आमजन टीका के लिए cowin.gov.in पोर्टल पर जाकर स्लॉट बुक कर सकते हैं। इसके लिए अपराह्नन 6 बजे के बाद अगले दिन टीकाकरण के लिए स्लॉट बुक किया जा सकता है।
साथ ही जिले के सभी प्रखंडों एवं पुस्तकालय मैदान स्थित वेदांता कोविड केयर अस्पताल में संचालित टीकाकरण सत्रों में ऑफलाइन भी टीकाकरण किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि सेशन साइटों पर पहुंचने वाले लोगों को टीकाकरण के लिए ऑन स्पॉट भी होगा पंजीकरण। आमजनों से उन्होंने टिकाकरण के लिए अपना आधार कार्ड के साथ सेशन साइटों पर पहुंचने की अपील की है।
![]()












Leave a Reply