Advertisement

चास नगर निगम बोर्ड की पहली बैठक में हंगामा, जलापूर्ति पर मेयर सख्त

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में चास नगर निगम की पहली बोर्ड बैठक हंगामेदार रही। बैठक में पानी, बिजली, स्ट्रीट लाइट, सफाई और अतिक्रमण जैसे मुद्दों पर पार्षदों और अधिकारियों के बीच तीखी बहस हुई। खासकर जलापूर्ति को लेकर माहौल ज्यादा गरमाया रहा।

बैठक में मेयर भोलू पासवान ने पानी सप्लाई देख रही एजेंसी के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि एजेंसी के दावे और जमीनी हकीकत में बड़ा अंतर है। एजेंसी जहां 12-13 हजार घरों में पानी पहुंचाने का दावा कर रही है, वहीं वास्तविक स्थिति इससे काफी अलग बताई गई।

बैठक में यह भी सामने आया कि एजेंसी को 20 हजार घरों तक पानी पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई थी, लेकिन लक्ष्य अब तक अधूरा है। कहा गया कि नगर निगम क्षेत्र में लगभग 40 हजार रहिवासी होल्डिंग टैक्स देते हैं। पानी की समस्या को देखते हुए एक विशेष कमेटी बनाई गई, जो हर वार्ड का निरीक्षण करेगी। बैठक में अतिक्रमण पर भी सख्त कार्रवाई की मांग उठी। मेयर ने कहा कि उनके कार्यकाल में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *