Advertisement

संविदा कर्मी की मौत के बाद बीजीएच में हंगामा, 30 घंटे के भीतर मिली नौकरी व् मुआवजा

प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। बोकारो पावर सप्लाई कंपनी प्राइवेट लिमिटेड (बीपीएससीएल) के कोल हैंडलिंग प्लांट में कार्यरत एक संविदा कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद बीते 17 जून को बोकारो जनरल अस्पताल (बीजीएच) में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गयी। इसके बाद कर्मचारी और परिजनों ने जमकर हंगामा किया।

मृतक की पहचान 35 वर्षीय शिव शंकर हेम्ब्रम के रूप में हुई है, जो प्लांट में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत था। घटना के बाद मृतक के परिजन और मजदूर भारी संख्या में बीजीएच पहुंच गए और कंपनी प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। हंगामे के कारण अस्पताल परिसर में आवागमन प्रभावित हो गया और मरीजों तथा अन्य राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मजदूर और परिजनों ने बोकारो जेनरल हॉस्पिटल कई घंटे तक अंदर और बाहर आने जाने वाले को रोक दिया। मरीज के अलावा किसी अन्य को निकलने नहीं दिया जा रहा था।

बताया जाता है कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सिटी डीएसपी सहित सेक्टर चार थाना प्रभारी के साथ कई थाना प्रभारी पहुंचे। सिटी डीएसपी राजीव रंजन ने परिजनों और प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उन्हें शांत कराया। मृतक के परिजनों ने बीपीएससीएल में स्थायी नौकरी और उचित मुआवजे की मांग की। प्रदर्शन कर रहे मजदूरों का आरोप है कि शिव शंकर हेम्ब्रम की मौत शॉर्ट सर्किट की वजह से हुई। उनका कहना है कि प्लांट के एक पाइप के अंदर भीषण गर्मी के बीच उनसे काम कराया जा रहा था, इस दौरान उक्त हादसा हो गया।

बताया जाता है कि बीजीएच अस्पताल परिसर में कई घंटे के पश्चात बीपीएससीएल और जिला प्रशासन के सहयोग से मृतक के पत्नी को स्थायी नियोजन, दाह संस्कार के लिए पचास हजार, एक लाख पचास हजार ठेकेदार के माध्यम से और इस आई बीमा से लगभग 8 लाख का सहयोग दिया गया। इसके बाद 19 जून को आक्रोशित भीड़ शांत हुई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *