Advertisement

केंद्रीय राज्य मंत्री ने किया बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना

एस.पी.सक्सेना/देवघर (झारखंड)। केंद्रीय राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने 19 नवंबर को देवघर में स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर जिला उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री (District Deputy Commissioner Manjunath Bhajantri) द्वारा केंद्रीय राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के आगमन पर देवघर परिसदन में बुके देकर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर केंद्रीय जल शक्ति,एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कामनालिंग बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना की। मंदिर में तीर्थ पुरोहितों द्वारा पूरे वैदिक रीति रिवाज और मंत्रोच्चारण के साथ संकल्प कराया गया।

इस मौके पर मीडिया कर्मियों से बातचीत के क्रम में मंत्री पटेल ने कहा कि उन्होंने देश के लिए सुख-शान्ति और लोगों के खुशहाली की कामना बाबा बैद्यनाथ से की है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *