Advertisement

बगोदर में अहले सुबह लगी आग से दो दुकाने जल कर राख, लाखो का नुकसान

प्रहरी संवाददाता/बगोदर (गिरिडीह)। गिरिडीह जिला के हद में बगोदर स्थित पुरानी जीटी रोड में दो फुटपाथ दुकान में अचानक आग लग गई, जिससे लाखों की संपत्ति का नुकसान हो गया है। घटना 22 नवंबर की अहले सुबह लगभग तीन बजे की बतायी जा रही है।

बताया जाता है कि बगोदर टाउन हॉल के समीप सुधांशु साहू के कपड़ा दुकान तथा मिट्ठू कुमार के फल दुकान में अचानक आग लग गई। आग की लपेट काफी तेज थी, जिसmसे काबू करने का रहिवासी तथा बगोदर पुलिस ने काफी प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका।

बताया जाता है कि बगोदर थाना प्रभारी विनय कुमार यादव के प्रयास से अगल-बगल की दुकान को खाली कराया गया, ताकि आग से अन्य दुकानों में नुकसान न हो। आग की लपटे तेज होता देखकर दमकल विभाग को सूचना दी गई। जिसके बाद दमकल वाहन पहुंचकर आग पर काबू पाया।

इस आग लगी घटना में लगभग चार लाख से अधिक की संपत्ति का नुकसान बताया जा रहा है। बता दे कि एक वर्ष पूर्व बगोदर टाउन हॉल का सुंदरीकरण कार्य लगभग 11 लाख की लागत से किया गया था, लेकिन आग लगने की घटना से बगोदर के टाउन हॉल की खिड़कियां जल गई तथा रंग रोगन किया दीवार में कालापन छा गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *