एक घंटे में करवा लिया गया क्षतिग्रस्त पाइप का मरम्मत-मुख्य महाप्रबंधक
राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। दामोदर वैली कॉरपोरेशन (डीवीसी) के बोकारो थर्मल स्थित एस पौंड ले जाने वाली पाइप बाजार टांड़ के समीप 2 मई को अचानक फट गई। जिससे डीवीसी बोकारो थर्मल प्लांट का पानी युक्त छाई बह कर नाले में जाने लगा।
बताया जाता है कि एस फाइप फटने की सूचना स्थानीय रहिवासियों द्वारा विभाग को दिए जाने के बाद डीवीसी बोकारो थर्मल के असैनिक विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे एवं फटे पाइप का मरम्मती कार्य करवा कर एस पाइप लाइन को सुचारू कर दिया गया।
इस सम्बन्ध में बोकारो थर्मल के मुख्य महाप्रबंधक सह परियोजना प्रधान सुशील कुमार अरजरीया ने बताया कि यह सामान्य घटना है। कहा कि प्रेशर पड़ने से पाइप क्षतिग्रस हो जाती है। कहा कि लगभग एक घंटे में क्षतिग्रस्त पाइप का मरम्मती कार्य पूरा करवा दिया गया, ताकि पर्यावरण प्रदूषित न हो। उन्होंने कहा कि रैयतों द्वारा अधिगृहित जमीन से डीवीसी की एस पाइ पलाइन गुजरी है, जिसे मरम्मत करने में रैयत आये दिन अड़चन डालने है। जिस कारण पाइप लाइन का परम्मत कार्य ठीक से नहीं हो पा रहा है। उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय प्रशासन से मदद की अपील की है, ताकि बोकारो थर्मल पावर प्लांट सुचारू रूप से चल सके।
![]()













Leave a Reply