सत्ता के शिखर पर पहुंचकर भी मजदूर मसीहा का मजदूरों से नहीं टूटा नाता
प्रहरी संवाददाता/बोकारो। बिहार-झारखंड के पूर्व मंत्री, इंटक के राष्ट्रीय महासचिव सह दिग्गज मजदूर नेता दिवंगत राजेंद्र प्रसाद सिंह की छठी पुण्यतिथि बोकारो जिला के हद में कथारा चार नंबर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय सह राजेंद्र प्रसाद सिंह स्मृति भवन में 24 मई को श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई।
इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन (आरसीएमयू) के कथारा क्षेत्रीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह तथा संचालन क्षेत्रीय सहायक सचिव विजय यादव ने किया। कार्यक्रम के अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष सहित क्षेत्रीय उपाध्यक्ष चंद्रशेखर प्रसाद, क्षेत्रीय सहायक सचिव आशीष चक्रवर्ती व् अन्य यूनियन पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने स्व राजेंद्र बाबू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर आरसीएमयू क्षेत्रीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने कहा कि राजेंद्र बाबू ने अपना पूरा जीवन कोयला मजदूरों की लड़ाई लड़ने में समर्पित कर दिया। उन्होंने खदानों में काम करने वाले श्रमिकों के लिए कई कल्याणकारी योजनाओं को जमीन पर उतारने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उनके संघर्षों की बदौलत ही आज मजदूरों को सम्मान और अधिकार मिल पाया है। मोहम्मद इसराफिल उर्फ बबनी ने कहा कि स्व. राजेंद्र प्रसाद सिंह ऐसे नेता थे जो सबकी सुनते थे और सबको साथ लेकर चलते थे। मजदूर संगठन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता अद्वितीय थी। सत्ता के शिखर पर पहुंचने के बावजूद उन्होंने खुद को कभी मजदूर एवं मजदूर संगठन से अलग नहीं किया। यही कारण है कि आज भी तमाम कोयला मजदूर उन्हें अपना मसीहा मानता है।
मौके पर सुनीता सिंह, देवाशीष आस, मो. जानी, मो. कलीम, अरुण कुमार, सूर्यकान्त त्रिपाठी, अवधेश सिंह, प्रमोद यादव, राजेंद्र वर्मा, कमलकांत सिंह, रणजीत सिंह, दीपक कुमार, गोपाल राम, श्रवण चौहान, संतोष सिन्हा, अर्जुन चौहान, सुरेश महतो, आरके सिंह, विजय कुमार नायक, शंभू कुमार, बिरजा कृष्ण, संतोष कुमार सिंह, रवि कुमार, रमाकांत सिंह, नसीम अख्तर, मोहम्मद समीम, बेणेश्वर नोनिया, राजकुमार राय सहित बड़ी संख्या में यूनियन पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply