Advertisement

मिथिला एकेडमी पब्लिक स्कूल में विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। मिथिला एकेडमी पब्लिक स्कूल बोकारो में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

इसकी शुरुआत 5 जून को विद्यालय प्रबंध समिति और शिक्षकों द्वारा वृक्षारोपण से की गयी, जिसमें फलदार और छायादार पौधे लगाए गए। विद्यालय परिसर में दर्जनों फालदार तथा छायादार वृक्ष लगाए गये।

कार्यक्रम के आयोजक रीता कुमारी ने बताया कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं। अध्यक्ष राजेंद्र कुमार ने पर्यावरण संरक्षण को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने पर जोर दिया। उपाध्यक्ष बटोही कुमार और विजय कुमार झा ने भी हरित भविष्य के लिए युवाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अमर प्रसाद ने छात्रों को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में शिक्षक, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं शामिल हुए और सभी ने स्वच्छ व सुरक्षित पर्यावरण बनाए रखने की शपथ ली।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *