Advertisement

सीसीएल द्वारा अंगवाली में आयोजित स्वास्थ्य-जांच शिविर में 105 मरीजों का ईलाज

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल ढोरी क्षेत्र के केंद्रीय अस्पताल द्वारा सीएसआर मद से 25 मार्च को स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली उत्तरी पंचायत सचिवालय में आयोजित किया गया।

जानकारी के अनुसार उक्त शिविर में उपस्थित केंद्रीय अस्पताल ढोरी के चर्म रोग विशेषज्ञ डा रोहित शर्मा, जेनरल फिजिशियन डॉ बी. सतीश, डॉ प्रेमा ज्योति आदि ने विभिन्न रोगों से ग्रस्त रोगियों की जांच बड़ी बारीकी से की।

बताया जाता है कि स्वास्थ्य जांच शिविर में चर्मरोग विशेषज्ञ डॉ रोहित शर्मा को स्थानीय दर्जनों रहिवासियों ने पुराने से पुराने दाद, खाज, खुजली, दिनाय आदि जख्म को दिखाए और परामर्श व दवा भी लिये। चिकित्सक डॉ बी. सतीश, डॉ प्रेमाज्योति ने अन्य रोगियों की जांच की। शिविर में जीएनएम सरस्वती कुमारी ने अस्पताल कर्मी मो. इबरार के सहयोग से बीपी, शुगर आदि की जांच की।

सारती कुमार ने क्रमवार जांच-पर्ची रोगियों को दी। वरीय फार्मासिस्ट चंद्रकांत प्रसाद ने रोगियों के बीच संयम के साथ दवा वितरण किया। मौके पर उक्त पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र कपरदार, उप मुखिया रियाज अहमद, अजीत रविदास, गौतम पाल, मुरारी जायसवाल, विवेक मिश्रा आदि ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *